सासाराम, अक्टूबर 22 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनीधाम स्थित तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 20 वर्षीय छात्र सूरज कुमार का शव करीब 15 घंटे बाद गुरुवार सुबह बरामद किया गया। शव मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चितांव के पास आरा-मोहनिया फोरलेन एनएच-319 को जाम कर दिया। शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे बाद पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने पर जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ। प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबा था छात्र यह भी पढ़ें- Sasaram News: मौसी के घर गया युवक का शव लौटा तो गांव में मचा कोहराम, एनएच जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...