Sasaram News: भय के साये में ग्रामीण, सीमावर्ती पंचायतों को कोचस थाना से जोड़ने की मांग
सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। प्रखंड की सीमावर्ती पंचायतों के गांव अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शामिल होने से ग्रामीणों को पुलिस सहायता के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे आपराधिक घटनाओं के दौरान पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने में देरी की शिकायत सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि थाना की दूरी का फायदा उठाकर अपराधी कई बार मौके से फरार हो जाते हैं। नरवर, नौंवा, चितांव समेत अन्य सीमावर्ती पंचायतों को कोचस थाना क्षेत्र में शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.