सासाराम, अगस्त 6 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड के भदारा महादलित टोला स्थित सामुदायिक भवन तथा जयंतीपुर पंचायत भवन में गुरुवार को राज्य सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। भदारा में आयोजित शिविर में नगर निगम सासाराम के नगर आयुक्त विकास कुमार एवं साइबर क्राइम के पुलिस उपाधीक्षक गौरव कुमार यादव को वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था, लेकिन दोनों अधिकारी शिविर में उपस्थित नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जनसहयोग शिविर में आए आवेदनों का समय पर निबटारा करें : डीएमकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन नौहट्टा बीईओ ब्रजेश कुमार एवं भदारा पंचायत की मुखिया सलमा खातून ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों की समस्याओं से सं...