सासाराम, जुलाई 16 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अमरपुर गांव स्थित भगवान जगन्नाथ मठ से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के रथ को खींचा। पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, उमड़े श्रद्धालु रथयात्रा का शुभारंभ रथयात्रा का शुभारंभ बिहटा स्थित तोताद्री मठ के महंत श्री श्री माधवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा...