Sasaram News: बोर्ड की बैठक में छह में दो प्रस्ताव पास, चार वोट से गिरे
सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार समेत वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में कुल छह प्रस्ताव रखे गए, जिनमें दो प्रस्ताव मतदान के बाद पारित हुए, जबकि चार प्रस्ताव बहुमत नहीं मिलने से गिर गए। बैठक में नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, नियमित कूड़ा उठाव और स्वच्छता पर चर्चा हुई। पारित प्रस्ताव के तहत नगर पंचायत के सभी 13 वार्डों में नाली-गली निर्माण कराने पर सहमति बनी। तीन अति आवश्यक कार्य विभागीय स्तर से और एक कार्य ई-टेंडर के माध्यम से कराया जाएगा। वहीं, चार अस्वीकृत प्रस्तावों पर सशक्त स्थायी समिति की बैठक के बाद दोबारा चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.