Sasaram News: बेलौंजा में नवनिर्मित कला मंच का उद्घाटन, ग्रामीणों में उत्साह
सासाराम, अक्टूबर 11 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। दारानगर पंचायत के बेलौंजा गांव में शनिवार को नवनिर्मित कला मंच का उद्घाटन किया गया। पंचायत समिति सदस्य अमिता कुमारी, समाजसेवी बसंत कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। कला मंच के निर्माण से गांव में खुशी का माहौल रहा। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रमुख रमेंद्र राम, श्रीराम सिंह, विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश राम, नवल कुमार सिंह, विशाल सिंह, सुखलाल मेहता और सीता मुनि देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कला मंच को गांव के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान स्थानीय नवयुवक संघ पूजा कमेटी बेलौंजा की ओर से अतिथियों और कमेटी के सदस्यों को फूलमाला पहनाकर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.