Sasaram News: बेदा नहर से छह लेन सड़क तक बनेगा नया मार्ग, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
सासाराम, अक्टूबर 28 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सड़क संपर्कता को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। बेदा नहर के पूर्वी भाग में पुराने जीटी रोड को छह लेन सड़क से जोड़ने के लिए नया सड़क मार्ग बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। डीएम दीपक कुमार मिश्र ने प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण की तकनीकी व्यवहार्यता, भूमि की उपलब्धता और यातायात की जरूरतों का आकलन करने का निर्देश दिया। इस पहल से सड़क संपर्कता को बेहतर बनाने की संभावनाओं को बल मिला है। हालांकि, सड़क निर्माण का निर्णय संयुक्त निरीक्षण और तकनीकी प्रतिवेदन के आधार पर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.