सासाराम, अक्टूबर 8 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले ऑटो-टोटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ रोहतास पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम एसपी एम. राज के निर्देश पर पुलिस ने पोस्ट ऑफिस चौक पर सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 16 वाहनों पर कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रत्येक वाहन से 750 रुपये की वसूली की गई। वहीं, गलत तरीके से ई-रिक्शा चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पांच ई-रिक्शा जब्त किए गए। एसपी एम. राज ने बताया कि शहर में यह कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होंने ऑटो-टोटो और ई-रिक्शा चालकों से निर्धारित स्थान पर ही सवारी बैठाने और उतारने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...