सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। बच्चों की पढ़ने, समझने और गणित की बुनियादी क्षमता को मजबूत करने के लिए काराकाट प्रखंड में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। गुरुवार को गोड़ारी स्थित लर्निंग सेंटर में पढ़ाने के सही स्तर की पहचान कर शिक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से टीचिंग एट द राइट लेवल (तारल) के तहत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बच्चों के सीखने के स्तर के अनुसार होगी पढ़ाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...