सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में सोमवार की देर शाम 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल सुखिया देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। मामले में महिला के पति रामाशीष सिंह के बयान पर बलराम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...