सासाराम, अगस्त 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीपी मंडल सामाजिक न्याय और सामाजिक बदलाव के प्रणेता थे। उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह बातें बीपी मंडल स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह ने रविवार को शेरशाह सूरी इंटरस्तरीय विद्यालय परिसर में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती समारोह में कहीं। उन्होंने बीपी मंडल पुस्तकालय एवं वाचनालय को कंप्यूटर और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों से सुसज्जित करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। बीपी मंडल स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित समारोह का संचालन सत्यनारायण स्वामी ने किया। पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल व उपमेयर सत्यवंती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सम...