Sasaram News: बीडीओ ने राजपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
सासाराम, जुलाई 24 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को बीडीओ प्रवीण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवा भंडारण और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले तथा सरकारी स्तर पर उपलब्ध आवश्यक दवाओं का भंडारण भी संतोषजनक पाया गया। अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने बीडीओ से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि हाथ-पैर टूटने जैसे सामान्य मामलों में भी मरीजों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.