Sasaram News: बीच सड़क खड़े खराब ट्रक से भिड़े दो ट्रक, बड़ा हादसा टला
सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट बाजार के जोन्हीं मोड़ के समीप एनएच-120ए पर बुधवार की देर रात तीन ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। सड़क के बीचोंबीच खराब होकर खड़े एक ट्रक में बिक्रमगंज और डेहरी की ओर से आ रहे दो अन्य ट्रक टकरा गए। हादसे में तीनों ट्रकों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। टक्कर के बाद सड़क पर ट्रकों के खड़े रहने से बिक्रमगंज-डेहरी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। गुरुवार सुबह में भी राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहनों को घटनास्थल से निकालने में काफी कठिनाई हुई। इससे आम राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों की आवाजाही भी प्रभावित रही। घटना की सूचना मिलने पर काराकाट थाने की गश्ती पुलिस सड़क से ट्रकों को हटवाने और आवागमन सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.