सासाराम, सितम्बर 29 -- Sasaram News: सूर्यपुरा। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को बीआरसी के लेखासहायक चंदन कुमार के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। बीडीओ तेज बहादुर सुमन के नेतृत्व में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रभारी बीईओ प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि चंदन अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते थे। उनके निधन से शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार चंदन रिश्तेदारों के साथ वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे। पहाड़ी के दुर्गम रास्ते में हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व बीईओ मनोज कुमार, मुखिया प्रमोद कुमार, सुदामा पांडेय, बीडीसी प्रमोद चंद्रवंशी, अमित पांडेय, शिक्षक ददन राम आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...