सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। जिले में बिना मान्यता संचालित निजी विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्ती की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर उनका संचालन बंद कराने और कार्रवाई की रिपोर्ट जिला कार्यालय को देने का निर्देश दिया है। 22 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में बच्चों के मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 18 का हवाला देते हुए कहा गया है कि सक्षम प्राधिकार से प्रस्वीकृति के बिना विद्यालय चलाना प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके बाद भी विद्यालय संचालित होने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। विभाग ने निर्देश दिया है कि कार्रवाई और दंड अधिरोपण से संबंधित प्रत...