सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: दावथ। प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए दो लोगों को पकड़ा। दोनों पर कुल 30667 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कनीय विद्युत अभियंता अर्जुन कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान सहिनाव पंचायत के पड़रिया निवासी उपेंद्र साह पर बिजली चोरी के आरोप में 20300 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। वहीं, बिना विद्युत कनेक्शन लिए अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के मामले में रामाकांत यादव पर 10367 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...