Sasaram News: बिजली चोरी में तीन पर 2.77 लाख जुर्माना, एफआईआर भी दर्ज
सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के वार्ड दो और चार में छापेमारी की। इस दौरान तीन परिसरों में अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल पकड़ा गया। विभाग ने तीनों पर कुल 2.77 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है और स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। नासरीगंज पावर सबस्टेशन में पदस्थापित विद्युत जेई पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। जेई के अनुसार वार्ड दो निवासी अकरम खां पर 86832 रुपये, वार्ड चार निवासी सुखदेव राम पर 80368 रुपये और मो. इकबाल खां पर 110454 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। छापेमारी दल में कनीय सारिणी पुरुष बटेश्वर कुमार, रफीक इकबाल और मानव बल मोजाहिद अंसारी समेत अन्य विभागीय कर्मी शामिल थे। जेई ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.