Sasaram News: बिजली गिरने से दो मंजिला मकान के तीन कमरे क्षतिग्रस्त
सासाराम, अगस्त 28 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गारा गांव में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से एक दो मंजिला मकान के तीन कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के निचले तल पर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, गारा निवासी दया चौधरी का परिवार मकान के निचले तल पर था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ मकान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने की आवाज से परिजनों की नींद खुल गई। इसके बाद परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो दो मंजिला मकान के तीन कमरे क्षतिग्रस्त मिले। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सहम गए। हालांकि, किसी के घायल नहीं होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली गिरने से मकान को काफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.