सासाराम, जुलाई 13 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश के बावजूद किसान बिजली के सहारे धान की रोपनी शुरू कर चुके हैं। सामान्य बिजली फीडर से पर्याप्त आपूर्ति मिलने के कारण कई किसानों ने खेत तैयार कर रोपनी का कार्य शुरू कर दिया है, जबकि कृषि फीडर (एग्रीकल्चर फीडर) से जुड़े किसान बिजली कटौती के कारण खेतों की जुताई तक नहीं कर पा रहे हैं। प्रखंड के जिन गांवों में सामान्य बिजली फीडर से 22 से 24 घंटे तक बिजली मिल रही है, वहां किसानों ने पंप सेट के माध्यम से खेतों में पानी भरकर धान की रोपनी तेज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...