Sasaram News: बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
सासाराम, सितम्बर 20 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खदांव गांव में रविवार को बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अन्हारी गांव निवासी 63 वर्षीय रमेश साह के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि रमेश साह विभिन्न घरों में आयोजित बर्थडे पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करते थे। रविवार को वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान दरवाजे के बाहर लटक रहे नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.