सासाराम, अगस्त 31 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार दोपहर करीब एक बजे बिजली के तार में अचानक आग लग गई। तार से लपटों के साथ काला धुआं निकलता देख बैंक में मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई और वे बाहर निकलने लगे। ग्राहकों को भागते देख बैंक कर्मियों की नजर जलते तार पर पड़ी, जिसके बाद कर्मियों ने तत्काल मेन स्विच बंद कर दिया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से आग पर काबू पा लिया गया और बैंक में बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...