Sasaram News: बार-बार आदेश के बावजूद ड्रेस कोड नहीं अपना रहे स्वास्थ्यकर्मी
सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। रोहतास जिले के सरकारी अस्पतालों में बार-बार निर्देश जारी होने के बावजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के ड्रेस कोड का पालन नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि स्वास्थ्य विभाग को निर्धारित पोशाक में ड्यूटी करने का निर्देश दोबारा जारी करना पड़ा है। सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिव ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित ड्रेस कोड में ही ड्यूटी करने का निर्देश दिया है। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.