सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। थाना मोड़ स्थित रामधनी साह के मंदिर में शनिवार को बाबा गणिनाथ की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ और बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कमेटी संयोजक मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे अतिथियों का कमेटी सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि बाबा गणिनाथ की जयंती समाज को एकजुटता, भाईचारे, सेवा और सद्भाव का संकल्प लेने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जमुहार में धूमधाम से मनाई गई बाबा गणिनाथ गोविन्द की जयंती कहा कि बाबा गणिना...