Sasaram News: बाढ़ उतरते ही दिखने लगा कटाव का कहर, हजारों एकड़ धान की फसल पर संकट
सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही तबाही और कटाव की तस्वीर सामने आने लगी है। पहाड़ी नदियों के तेज बहाव से कई जगह सड़कें कट गई हैं, जबकि सोन नदी के किनारे फिर से कटाव शुरू हो गया है। बोहा नाला के पास सड़क कटने से पानी आसपास के खेतों में फैल गया है, जिससे हजारों एकड़ में लगी धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है। लगातार जलजमाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है और ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी व कटावरोधी उपाय कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.