सासाराम, अगस्त 13 -- Sasaram News: बिक्रमगंज हिटी। तेंदुनी चौक के समीप गुरूवार को डुमरांव रोड में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान धारूपुर गांव निवासी स्वर्गीय जंगादयाल सिंह के पुत्र राणानाथ सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि राणानाथ साइकिल से डुमरांव रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राणानाथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...