Sasaram News: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: कोचस। रक्षाबंधन की खरीदारी कर बाइक से गांव लौट रहे एक व्यक्ति को मंझौली गेट के समीप अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, भरत सिंह रक्षाबंधन को लेकर बाजार में खरीदारी करने आए थे। खरीदारी के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मंझौली गेट के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है, जबकि दोनों पैरों के घुटनों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.