Sasaram News: बाइक दुर्घटना में बालक समेत तीन घायल
सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर टोल टैक्स के समीप चितांव गांव के पास बुधवार को बाइक दुर्घटना में बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में सोनू पटेल, अनीश कुमार पटेल और बालक एल्वीश पटेल शामिल हैं। सभी सोरठी गांव के निवासी बताए जाते हैं। बताया गया कि तीनों एक ही बाइक से कोचस से अपने गांव जा रहे थे। चितांव के पास मोड़ पर दूसरी बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार बालक को आंशिक चोट लगी है, जबकि दोनों युवकों का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.