Sasaram News: बाइक की डिक्की तोड़ चार लाख उड़ाए
सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज शहर के पोस्टल रोड में सोमवार को उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर चार लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित तरांव गांव निवासी रंगबहादुर राय ने इस मामले में थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने पोस्टल रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा से चार लाख रुपये निकाले थे। बैंक से बाहर निकलने के बाद उन्होंने रुपये अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए और पास के एक सीएसपी में पासबुक अपडेट कराने चले गए। करीब दो मिनट बाद जब वह वापस बाइक के पास पहुंचे तो डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखे चार लाख रुपये गायब थे। इसके बाद पीड़ित ने आसपास रुपये की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.