Sasaram News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर के नासरीगंज रोड स्थित बस स्टैंड के समीप सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान धारूपुर गांव निवासी रामनाथ सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार रामनाथ सिंह मंगलवार की शाम शहर से अपने गांव धारूपुर जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार की अहले सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, वृद्ध की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.