Sasaram News: बाइक-ऑटो की टक्कर में चार घायल, एक की हालत गंभीर
सासाराम, अक्टूबर 18 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी मुख्य बाजार स्थित एनएच-120ए पर गोड़ारी पुल के पास सड़क किनारे खड़े ऑटो में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की मदद से सीएचसी काराकाट पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। बाइक पर चार लोग सवार होकर दुर्गा पूजा का पंडाल देखने डेहरी के पाली जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.