Sasaram News: बांदू-अमरखा गांव को कटाव से बचाने के लिए बोल्डर पिचिंग की मांग
सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बांदू और अमरखा गांव को सोन नदी के भीषण कटाव से बचाने के लिए बोल्डर पिचिंग कराने की मांग तेज हो गई है। सोन नदी जहां-जहां नई धारा बनाने का प्रयास कर रही है, वहां भी कटाव निरोधक कार्य कराने की जरूरत बताई गई है। इस संबंध में बिहार विधानसभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति ललन पासवान ने उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने दोनों गांवों को कटाव से बचाने के लिए शीघ्र बोल्डर पिचिंग कराने तथा तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.