सासाराम, अगस्त 4 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत पर मंगलवार शाम डेहरी में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस थाना चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक, चूना भट्ठा, डालमियानगर, एकता चौक होते हुए अकोढ़ीगोला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में जनसुराज कार्यकर्ताओं के साथ आमलोग भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जीत को बिहार की नई राजनीति, पारदर्शिता, शिक्षा, रोजगार और विकास के पक्ष में जनता का संदेश बताया। इस दौरान बांकीपुर तो झांकी है, पूरा बिहार बाकी है जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में जिला मुख्य प्रवक्ता आरके सिंह, विजय शंकर तिवारी, महिला प्रवक्ता रतना सिन्हा, नगर प्रबंधक तुलसी प्रसाद, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Siwan News जीरादेई में में प्रशा...