Sasaram News: बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज की जीत पर नौहट्टा में मना विजय उत्सव
सासाराम, अगस्त 3 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर की जीत के बाद सोमवार को नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने पटाखे छोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशाल सिंह और बलराम सिंह ने की। पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पीके जिंदाबाद और जनसुराज जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए बदलाव का संदेश दिया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: प्रशांत किशोर की जीत पर जन सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.