Sasaram News: बस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल
सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: कोचस। थाना क्षेत्र के कोचस बाजार में गुरुवार को बस की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान ग्राम कपसिया निवासी स्व. दलेर साह की पत्नी लालमुनी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लालमुनी देवी किसी निजी कार्य से कोचस बाजार आई थीं। कार्य पूरा करने के बाद घर लौटने के दौरान महात्मा गांधी चौक के समीप वह एक बस की चपेट में आ गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस लाया गया। वहां डॉ. विकास कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.