सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शंकर टोला गांव में बुधवार को एक दर्जन लोगों ने यात्री बस का रास्ता बाधित कर कंडक्टर को लाठी, डंडे, लोहे के राॅड से पीट कर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने जमीन पर मूर्छित पड़े कंडक्टर को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...