Sasaram News: बरसात आते ही सोन के कटाव की दहशत में जीते हैं ग्रामीण
सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। बरसात का मौसम शुरू होते ही अनुमंडल क्षेत्र के डेहरी, तिलौथू तथा रोहतास-नौहट्टा प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ जाता है। हर वर्ष करीब दो महीने तक ग्रामीण कटाव की समस्या से जूझते हैं। कई गांवों में लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है। हालांकि सरकारी विद्यालयों और अन्य संस्थानों को फिलहाल बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन ग्रामीणों की जमीन और आवास लगातार कटाव की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कटाव निरोधक कार्य के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च दिखाए जाते हैं, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाता। चार वर्ष पहले कटाव निरोधक कार्य में अनियमितता और राशि के बंदरबांट के आरोपों की विभागीय निगरानी से जांच भी हुई थी। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.