सासाराम, नवम्बर 9 -- Sasaram News: शिवसागर, एक संवाददाता। बड्डी थाना क्षेत्र के बड्डी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में छोटी दीपावली की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में लगे करीब 50 साल पुराने 10 पूजा घंटे, गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस ग्रंथ और दान पेटी में रखी पांच हजार रुपये से अधिक की राशि चुरा ले गए। घटना का खुलासा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर से घंटे, रामचरितमानस ग्रंथ और दान पेटी गायब हैं। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। चोरी की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...