Sasaram News: बडीहां में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
सासाराम, जुलाई 23 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र की चकन्हा पंचायत के बडीहां गांव में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता शक्ति केंद्र अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश भाजपा सदस्य एवं डेहरी ग्रामीण मंडल प्रभारी बबल कश्यप मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन और भारत माता के जयकारे लगाए गए। अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.