Sasaram News: बड़ी बसों का शहर में प्रवेश बंद, बेदा से चलेंगी रूट की बसें
सासाराम, अक्टूबर 6 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में बढ़ते जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ी बसों के परिचालन का रूट बदल दिया है। अब विभिन्न रूटों की बड़ी बसें शहर के अंदर से गुजरने के बजाय बेदा बस स्टैंड और बाईपास के रास्ते संचालित होंगी। करगहर, कोचस, बक्सर, पटना-आरा और दिनारा जाने वाली बसों को बेदा फ्लाईओवर से होकर जाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, डेहरी-औरंगाबाद की बसें एनएच-19 के कुम्हऊ गेट से होकर चलेंगी। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आगमन पर टोल प्लाजा की एक लेन बंद, वाहनों की लगी कतार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.