Sasaram News: बजबजाती नालियों और जलजमाव से परेशान हैं चेनारी के लोग
सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से जलजमाव और नालियों के पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही कई मोहल्लों और घरों के आसपास जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई जगह गलियों में एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन के साथ-साथ घर से निकलने में भी परेशानी होती है। चेनारी बाजार के मुख्य नाले कई जगह खुले हैं और उन पर स्लैब नहीं लगाए गए हैं। कुछ दुकानदार कूड़ा निर्धारित स्थान पर फेंकते हैं, जबकि कई दुकानदार नाले में ही कूड़ा-कचरा डाल देते हैं। इससे नालियां जाम हो जाती हैं और पानी की निकासी बाधित हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.