सासाराम, सितम्बर 4 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे हैं। बारिश होते ही कई मोहल्लों की गलियों और घरों में नाली का पानी प्रवेश कर जाता है। दो दिनों से हुई झमाझम बारिश के बाद बनौली, ब्लॉक के सामने, भरंदुआ, इंदिरा चौक और चेनारी थाना चौक के पीछे स्थित कॉलोनियों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...