Sasaram News: बच्चों ने खेत में उतरकर सीखी धान रोपनी की बारीकियां
सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि एवं पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बुद्धा मिशन स्कूल की ओर से बुधवार को धान रोपनी जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर के साथ मिश्रीपुर, अहाराव, दयालपुर व धनपुरवा क्षेत्र में आयोजित अभियान में विद्यार्थियों ने किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर धान रोपनी की प्रक्रिया को नजदीक से समझने के साथ स्वयं भी रोपनी का अनुभव लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कृषि केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं है। बल्कि भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। नई पीढ़ी को खेती-किसानी से जोड़ने से उनमें श्रम, प्रकृति संरक्षण और किसानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी। विद्यालय के प्राचार्य त्रिलोक कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.