सासाराम, सितम्बर 25 -- Sasaram News: सासाराम। जिले में बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता और बुनियादी कौशल में सुधार को लेकर जिला प्रशासन व प्रथम संस्था के बीच बैठक हुई। डीएम दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन कर स्तरानुकूल शिक्षण देने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रथम संस्था की टीम ने कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों का पढ़ाई ऐप के माध्यम से आकलन करने की योजना प्रस्तुत की। कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के पढ़ने-लिखने और गणितीय कौशल को मजबूत करने के उपायों पर भी विचार हुआ। डीएम ने नियमित आकलन, परिणामों की समीक्षा, विभागीय समन्वय और प्रभावी निगरानी पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...