Sasaram News: बकस बाबा मंदिर में नागपंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के राजपुर काव नदी तट स्थित बकस बाबा मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों किलोमीटर दूर से पैदल चलकर भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूरी निष्ठा के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दूध, लावा सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस स्थान को लेकर लोगों में गहरी आस्था है। मान्यता है कि किसी विषैले जीव-जंतु के काटने पर नाग देवता के मंदिर के चबूतरे पर स्नान और पूजा-पाठ करने से विष का प्रभाव समाप्त हो जाता है। यह भी पढ़ें- Gaya News: नाग पंचमी पर बक्स बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नागपंचमी के दिन पूरे प्रखंड में लोग नमक का सेवन नहीं करते हैं और मीठे व्यंजनों को अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.