Sasaram News: फोरलेन पर दो ट्रकों की टक्कर, सहचालक घायल
सासाराम, जुलाई 19 -- Sasaram News: सासाराम। धौडांड़ थाना क्षेत्र में फोरलेन पर शनिवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बुढ़वा महादेव मंदिर के पास फोरलेन पर बालू लदा एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धौडांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सहचालक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि घायल का पैर टूट गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.