सासाराम, अक्टूबर 22 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी और डालमियानगर के गली-मोहल्लों में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटरों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ सेंटरों पर डॉक्टर लिखे बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिससे मरीजों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। लोग इन्हें सामान्य डॉक्टर का क्लिनिक समझकर इलाज कराने पहुंच सकते हैं। ऐसे में सेंटर संचालकों की योग्यता और वहां दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जांच की मांग उठने लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...