Sasaram News: फाइलों में सिमटी कबाड़खानों पर कार्रवाई, चोरी के सामानों की खरीद-बिक्री पर नहीं लग रही रोक
सासाराम, जुलाई 18 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में वैध और अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई फाइलों तक सीमित नजर आ रही है। कई बड़े चोरी के मामलों का खुलासा कबाड़ दुकानों से होने के बावजूद अधिकांश कबाड़खानों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि सरकारी और निजी संपत्तियों की चोरी के बाद सामान कबाड़ दुकानों में बेचा जा रहा है। 8 फरवरी 2022 को ऐतिहासिक धूप घड़ी की शंकु चोरी होने के बाद यह मामला काफी चर्चित हुआ था। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 11 फरवरी को एक कबाड़ दुकान से शंकु बरामद कर एक कबाड़ संचालक को गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: चोरी के पाइप खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार इसी दौरान एक अन्य कबाड़ दुकान से जल-नल योजना के सरकारी पाइप भी बरामद हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.