Sasaram News: फरार गांजा तस्करी के आरोपी के घर कुर्की-जब्ती
सासाराम, जुलाई 16 -- Sasaram News: संझौली। थाना क्षेत्र के गंगाजल मठ गांव में गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर एनडीपीएस मामले के फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि गांजा बिक्री के आरोप में दर्ज मामले में आरोपी धनजी कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी के बावजूद उसके नहीं मिलने और आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.