सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गढ़ मोहल्ले में शनिवार दोपहर पुलिस ने फरार अभियुक्त रंजीत कुमार के घर न्यायालय द्वारा जारी आम इश्तेहार चस्पाया। पुलिस ने ढोल बजाकर और माइकिंग कर अभियुक्त को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी। उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय के निर्देश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि सूर्यपुरा निवासी सीताराम सिंह के पुत्र रंजीत कुमार के खिलाफ उसकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने महिला प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। इसी मामले में वह फरार चल रहा है। बताया कि अभियुक्त ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसे खारिज कर दिया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार रंजीत के खिलाफ सूर्यपुरा थाने में वर्ष 2020 में ...