सासाराम, जुलाई 2 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास प्रखंड के नगर पंचायत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के बैनर तले समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप शिक्षा, करियर एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी देकर उन्हें सही दिशा प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व करियर परामर्शदाता रवि कुमार ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), मेडिकल, इंजीनियरिंग, कृषि, कानून, रक्षा सेवाएं, बैंकिंग और शिक्षक शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में बेहतर भविष्य की संभावनाएं हैं। उन्हो...